शनिवार, 15 मई 2010


पीजीआई में चल रहा पति का उपचार, बिन पैसों के पत्नी लाचार

अपना गुर्दा देकर बचााएगी सुहाग

किडनी ट्रांसप्लांट करने पर आएगा चार लाख का खर्च

वह मौत से लड़ रहे अपने सुहाग को जिंदगी देने के लिए अपना गुर्दा देने को तैयार है। लेकिन बिना पैसे के पति के उपचार के लिए लाचार है। पति पीजीआई में भर्ती है। उसके दानों गुर्दे फेल हो चुके हैं। पति के इलाज के लिए उसका रोम रोम कर्ज में डूब चुका है। सरकारी स्तर पर मदद की गुहार सरकारी कागजों की कछुआ चाल चल रही है, उधर दबे पांव मौत उसके पति की ओर बढ़ रही है। वह अपने पति को बचाने के लिए मौत से टकराने को तैयार है लेकिन किडनी ट्रांसप्लाट पर चार लाख का भारी भरकम खर्च होगा। पैसों के अभाव में उसकी उम्मीदें अूटती नजर आ रही है। अब उसकी सारी उम्मीदें लोगों की मदद पर आ टिकी हैं। पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर के गूह क्षेत्र की कुकलाह पंचायत के सुमणीधार गांव की गोकला देवी की है। गोकला देवी के 35 वर्षीय पति दीनानाथ जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। गरीब परिवार से संबंध रखने वाली तीन बच्चों की मां गोकला देवी अपने पति की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगाने को तैयार है लेकिन ऑप्रेशन के लिए पैसों का प्रबंध करना उसके लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले इस परिवार की खुशियां अब लोगों की मदद की मोहताज हैं।

सावित्री बचा पाएगी सत्यावान ?

अपने पति सत्यावान की जान बचाने के लिए सावित्री यमराज तक पहुंच जाती है और अपने पति के जीवन की रक्षा करने में कामयाब होती है। एक सावित्री चच्योट की गोकला देवी है, जो अपने पति को मौत के मुंह से बचाने के लिए अपना गुर्दा तक देने को तैयार है। यमराज के चंगुल से अपने पति को बचाने के लिए उसे किडनी ट्रांसप्लाटेशन के लिए चार लाख का इंतजाम करना है। सवाल यह है कि क्या यह सावित्री अपने पति की जान बचाने के लिए चार लाख का इंतजाम कर पाएगी?
हर बार पिघला है पहाड़

पहाड़ हमेशा से भाईचारे का संदेश देते आए हैं। इससे पहले भी जब कभी किसी गरीब परिवार को ऊपचार के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी है, पहाड़ के लोगों ने जिंदगी बचाने के लिए दिल खोल कर दान दिया है। गोकला देवी को उम्मीद है कि हर बार किसी के दर्द पर पिघलने वाला पहाड़ इस बार भी पिघलेगा और यहां के लोग उसके पति को बचाने की उसकी मुहिम में शामिल होंगे। उसने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि उसके पति के ऑपरेशन के लिए उसकी आर्थिक मदद करें।

सहयोग के लिए यहां करें संपर्क

दीनानाथ की जान बचाने के लिए मदद को हाथ उठने लगे हैं। हमारे छोटे से प्रयास एक गरीब परिवार के मुखिया की जान बचा सकते हैं। दीनानाथ के लिए आथ्रिक मदद करने वाले उसके साथ सीधा संपर्क 98575 44740 अथवा 097816 96053 पर कर सकते है अथवा पीएनबी के अकांउट नंबर 0497000105026059 में सहयोग राशि जमा करवा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें