बुधवार, 20 अप्रैल 2016

फिर तोहफे में चंबा रूमाल हो जाये...........


जब कोई यू हीं हमख्याल हो जाये।
सारी दुनिया में तो बवाल हो जाये।।
फिर तो जीना मुहाल हो जाये,अगर।
हर जुबां पे इक ही सवाल हो जाये।।
उससे अब भी जो बचपना है बाकि।
जो भी मिले उससे निहाल हो पाये।।
है मौत के बाद भी जिंदगी का सफर।
जिंदगी हो मौत हो मिसाल हो जाये।।
बरसात की झड़ी में बैल भी भूखे हैं।
उनको भी थोड़ा पानी पराल हो जाये।।
मेहमान करीब है दिल के अगर कोई।
फिर तोहफे में चंबा रूमाल हो जाये।।

2 टिप्‍पणियां :