रविवार, 25 अगस्त 2013

चलो साजिश रचें

चलो साजिश रचें 
सूरज से मिल कर 
अंधेरों के खिलाफ।
चलो बगावत करें 
नदियों से मिल कर 
समंदर के खिलाफ।।
चलो संघर्ष करें 
भूखों से मिल कर 
रोटी के खिलाफ।।

कोई टिप्पणी नहीं :

एक टिप्पणी भेजें